फ्लावर शो में 400 किलो का फ्लोरा स्टैच्यू:व्हाइट टाइगर, हिरण और 3डी रंगोली ने खींचा सबका ध्यान, टॉय ट्रेन में रही बच्चों की भीड़

भिलाई4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं उद्यानिकी विभाग ने 5 फरवरी को मैत्री बाग में फ्लावर शो-2023 का आयोजन किया। इस इवेंट में नन्हा शावक सिंघम और रोमा का स्टैच्यू मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसके सामने लोग सेल्फी लेते नजर आए। इसके साथ ही पर्यटकों ने 3डी रंगोली और टॉय ट्रेन को खूब एंजॉय किया। उन्हें इस दौरान अलग-अलग फूलों की वैरायटी देखने को मिली।

आयोजन के दौरान फ्लावर और वेजिटेबल्स प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इसमें बीएसपी और नॉन बीएसपी क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़ और मौसमी पौधे सेवंती, डहेलिया गुलाब सहित अन्य वरायटी के पौधे नजर आए। रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फ्लावर शो के दौरान अलग-अलग तरह की एक्टिविटी भी आयोजित की गई थी।

400 किलो फूलों से बनाए गए स्टैच्यू।
400 किलो फूलों से बनाए गए स्टैच्यू।

कई लोग म्यूजिक कॉर्नर में जाकर अपनी आवाज में गाना गा रहे थे। तो महिलाएं और बच्चे फूलों और अलग-अलग स्टैच्यू के बीच अपनी सेल्फी और फोटो लेते रहे। फ्लावर शो के लिए विशेष रूप से हिरण, पिकॉक, और पैरेट के स्टैच्यू फूलों से तैयार किए गए थे। इसमें करीब 400 किलोग्राम गेंदे के फूल का उपयोग किया गया। यह देखने में काफी आकर्षक लग रहा था।

सफेद शेर के स्टैच्यू को देख सेल्फी लेते रहे लोग।
सफेद शेर के स्टैच्यू को देख सेल्फी लेते रहे लोग।

दुर्ग पुलिस ने भी लगाया स्टॉल
दुर्ग पुलिस ने भी महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए स्टॉल लगाया हुआ था। यहां महिला पुलिस की ओर से लड़कियों और महिलाओं को बताया जा रहा था कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। उन्हें विषम परिस्थिति में किस तरह विवेक से काम लेकर पुलिस को उसके बारे में सूचित करना चाहिए।

टॉय ट्रेन का आनंद लेने बच्चों की लगी भीड़।
टॉय ट्रेन का आनंद लेने बच्चों की लगी भीड़।

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के मोबाइल में एक ऐप भी डाउनलोड कराया। इस ऐप के जरिए युवती या महिला विषम परिस्थिति में उस ऐप के माध्यम से नजदीकी पुलिस सेंटर से संपर्क कर सकती हैं। और मदद ले सकती हैं।

3डी रंगोली था आकर्षण का केंद्र।
3डी रंगोली था आकर्षण का केंद्र।

3डी रंगोली देखने उमड़ी लोगों की भीड़
फ्लावर शो में भिलाई शांति नगर के निवासी भीमा ने अपनी 3डी रंगोली की प्रदर्शनी लगाई हुई थी। उसने रंगोली में भिलाई स्टील प्लांट का मुख्य द्वार, प्रबंधन बीएसपी भिलाई, सफेद मोर से लेकर अलग-अलग तरह के कैनवास लगाए गए थे। इन कैनवास को देखकर ऐसा लग रहा था मानों हूबहू सजीव पेंटिंग बना दी है। भीमा का नाम 3डी रंगोली के लिए पूरे राज्य में फेमस है।

फूलों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़।
फूलों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़।

फ्लावर शो देखने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
मैत्री बाग के फ्लावर शो 2023 को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां कम से 30 हजार के ऊपर पर्यटक आए थे। अधिक भीड़ को देखते हुए यहां चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बीएसपी के गार्ड के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी यहां लगाई गई थी।