होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े ने दी जान:शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, अब फंदे पर लटके मिले दोनों

भिलाई4 महीने पहले

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।

तापशी बाइन।
तापशी बाइन।

उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।

अफरोज खान।
अफरोज खान।

रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोज

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि तापशी ने पहले ही अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

आस-पास के लोगों की भीड़ पहुंच गई थी।
आस-पास के लोगों की भीड़ पहुंच गई थी।

इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में रुच चुका था। मगर उसने अब ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।

प्रदेश में कई प्रेमी जोड़े ने ऐसे ही जान दी है, यहां पढ़िए खबरें...

कुछ महीने पहले धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। फिर एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली

गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया था। यहां पढ़िए पूरी खबर

2 महीने पहले बालोद जिले में ही प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई। बताया गया था कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे।

बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे।यहां पढ़िए पूरी खबर

पेड़ पर लटके मिले

सालभर पहले गरियाबंद जिले में एक हफ्ते से लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के धड़ पेड़ पर लटके हुए मिले, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा सड़कर जमीन पर गिरा मिला। मामला छूरा थाना क्षेत्र के जतमई जंगल का है।

पुलिस ने युवक का नाम मिथलेश (26) और युवती का नाम दामिनी (21) बताया है। दोनों ही पिछले एक सप्ताह से लापता थे। प्रेमी जोड़ा जंगल के पास स्थित करकरा गांव का रहने वाला था। पुलिस अब तक इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर ही जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने करीब एक हफ्ते पहले ही फांसी लगा ली थी।यहां पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं...