बैट और रॉड से युवक की पिटाई,12 टांके लगे:सट्‌टे के लेन-देन को लेकर झगड़ा; पीड़ित बोला-इन पर कांग्रेस नेता का हाथ, FIR दर्ज नहीं हो रही

भिलाईएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल प्रकाश साव - Dainik Bhaskar
घायल प्रकाश साव

वैशालीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात ऑनलाइन सट्टा के लेनदेन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक गुट इतना हावी हो गया कि उसने प्रकाश साव पर प्राण घातक हमला कर दिया। घायल युवक को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे 12 टांके लगाने पड़े। वैशाली नगर टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास दोनों पक्षों की शिकायत आई है। दोनों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया जाएगा।

सुपेला इलाके में रहने वाले प्रकाश साव ने आरोप लगाया है कि उसके साथ ईश्वर साव, भोला साव व उसके साथियों ने मारपीट की है। उसने बताया कि वह साइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में ईश्वर और भोला ने उसे रोक लिया। उन्होंने पहले तो उससे गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो वो दोनों बैट और रॉड से उसे इतना मारा कि वह वहीं गिर गया। इस मारपीट में प्रकाश को 12 टांके लगे और चेहरे व शरीर में भी चोट के कई निशान हैं।

पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का लग रहा आरोप

प्रकाश साव ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष पर कांग्रेसी नेता का हाथ है। इसके चलते पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। उसके ऊपर प्राण घातक हमला करने के बाद भी पुलिस उसकी एफआईआर तक नहीं दर्ज कर रही है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि यह मारपीट ऑनलाइन सट्टा के लेन देन को लेकर हुई है।

खबरें और भी हैं...