अक्टूबर में बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड:दुर्ग में 8 दिनों से झमाझम बरसात, अगले दो दिनों तक रहेंगे यही हालात

दुर्ग5 महीने पहले
सुबह सुबह तेज बारिश

दुर्ग जिले में पिछले 8 दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हर दिन एक से डेढ़ घंटे तक इतनी बारिश हो रही है कि शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति हो गई है। लोगों का अनुमान था कि अक्टूबर माह से मानसूम थम जाएगा, लेकिन मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक बारिश के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अक्टूबर माह में होने वाली बारिश ने पिछले 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दुर्ग जिले की बात करें तो यहां 5 से 11 अक्टूबर के बीच 60.7 मिमी बारिश हुई है। पिछले 7 दिन में इतनी बारिश हुई है कि अक्टूबर महीने में पिछले 9 साल में कभी नहीं हुई। साल 2013 में 106.7 मिमी बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में अधिक मात्रा में नमी और कई जगह साइक्लोन बनने के चलते बारिश हो रही है। यह बारिश खंड वर्षा के रूप में हो रही है। दुर्ग जिले में ही बुधवार सुबह से भिलाई के कुछ भागों में एक से दो घंटे तक तेज बारिश हुई।

बारिश के चलते अंडरब्रिज में हो रहा जल भराव।
बारिश के चलते अंडरब्रिज में हो रहा जल भराव।

सुबह से छाए हुए हैं बादल, हो सकती है बारिश
भिलाई के मौसम की बात करें तो सुबह से ही यहां बदली छाई हुई है। सुबह 6-8 बजे तक दो घंटे तक तेज बारिश के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन धूप नहीं निकली। ठंडी हवा के साथ ही बदली छाई हुई है। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 14 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि मानसून की क्या स्थिति होगी। हालांकि उन्होंने संभावना जताई है कि दीपावली से पहले मानसून खत्म हो जाएगा।

बारिश के चलते सड़कें हुई लबालब।
बारिश के चलते सड़कें हुई लबालब।

पिछले 10 वर्षों में अक्टूबर माह में हुई बारिश

सालबारिश (मिमी) में
2013106.7
201426.6
201500.0
201626.6
201759.0
201800.0
201933.0
202022.8
202110.8
202260.7
सब्जियों की फसल को भी नुकसान।
सब्जियों की फसल को भी नुकसान।

तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारी की आशंका
पिछले 8 दिनों लगातार बारिश होने के साथ-साथ तापमान में भी बड़ा उतार हो रहा है। सुबह शाम बदली के साथ दोपहर में तेज धूप हो रही है। इस तरह एक ही दिन में 5-6 डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव तापमान में देखने को मिल रहा है। सुपेला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. पीयम सिंह का कहना है कि इस तरह तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव होने से मौसमी बीमारी तेजी से फैलती हैं।

सब्जियों की फसल में भरा पानी।
सब्जियों की फसल में भरा पानी।

फसलों को भारी नुकसान
लगातार बारिश होते रहने से सब्जियों की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। उद्यानिकी अधिकारियों का कहना है कि सब्जियों की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। उसके लिए सुस्क और नमीदार मिट्टी की जरूरत होती है। लगातार बारिश होने से फसलें खराब हो रही है। वहीं धान की फसल को अभी कोई नुकसान नहीं बताया जा रहा है।

धान की बर्बाद हो रही फसल
धान की बर्बाद हो रही फसल

रायपुर में भी एक सप्ताह तक बरसात रुके रहने के बाद सिस्टम फिर से सक्रिय हुआ है। सोमवार को रायपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। सोमवार को रायपुर में तो एक घंटे की ही बरसात में मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। निचली बस्तियों और गलियों में लोगों के घरों तक में पानी घुसा है।

रायपुर में बारिश से बिगड़े हालात
रायपुर में बारिश से बिगड़े हालात

20 अक्टूबर के बाद जाएगा मानसून

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि,दक्षिण-पश्चिम मानसून अनुमान से धीमी रफ्तार से वापसी कर रहा है। अभी मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच है। इस रफ्तार से छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी 20 अक्टूबर के बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।