ओजस महिला समिति ने शुक्रवार को समर स्पेशल कार्यक्रम में जल संरक्षण पर चर्चा और जल की उपयौगिता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई। इसमें फलों के राजा कच्चे आम की डिश बनाने की प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें सदस्यों ने पना, लौंजी अचार, आम और पान की जुगलबंदी भी तैयार की। हर सदस्य के चेहरे पर मुस्कान लाने सास बहू की कॉमेडी की स्पर्धा भी कराई गई।
अंत में परिणाम घोषित किए गए। कच्चा आम व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम मंजू सोनी, द्वितीय विमला, तृतीय पर्णिता शर्मा रहीं। वहीं कॉमेडी में प्रथम अल्का शर्मा व नीलिमा भगत, द्वितीय संजू शुक्ला व एकता यादव, तृतीय विद्या भट्टाचार्य और ब्यूटी ऑफ समर सरप्राइज गिफ्ट एकता यादव को मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में समिति की रूमा वर्धन के स्लोगन को बेस्ट स्लोगन चुना गया। इसके बाद समिति की महिलाओं ने पानी बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक करने विचार रखे।
समिति की संरक्षक दुर्गा अधिकारी ने कहा कि आज हम जितना पानी बचाएंगे, वही पानी कल हमारी अगली पीढ़ी के काम आएगा। पृथ्वी पर जल तो अथाह है, लेकिन उपयोग में लाया जाने वाला जल 2% ही बचा है। इसलिए समाज को इस समस्या के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। महिलाएं अपने घरों के साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक करें। अतिथि व जज के रूप में सुषमा जैन, पूर्णिमा ठाकुर रहीं। अध्यक्ष ललिता सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन संध्या मंडलोई ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.