विश्व जागृति मिशन छग प्रदेश इकाई के नेतृत्व में ग्राम परसदा (कुम्हारी) स्थित ब्रह्मलोक आश्रम में मानसरोवर तीर्थ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसी आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है। इसके लिए संत सुधांशु महाराज 29 व 30 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। विश्व जागृति मिशन छत्तीसगढ़ के प्रमुख सुनील सचदेवा ने बताया कि संत सुधांशु महाराज 29 जून की शाम 4.30 बजे से तनावपूर्ण जीवनशैली से बचने के उपाय और सामाजिक कुरीतियों से दूर कैसे रहा जा सकता है इस पर अपना संबोधन देंगे।
दूसरे दिन 30 जून को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सुबह 9 बजे गुरुदर्शन चरण पादुका पूजन और 11 बजे से गुरु दीक्षा का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे गुरुदेव के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.