दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज में शनिवार देर रात हादसा हो गया। हादसे में स्कूटर सवार पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे। राजनांदगांव से दुर्ग लौटते समय देर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 साल) के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार CG 07 BF 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
जिस कार ने टक्कर मारी वो किसी संजय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।
कार का एयर बैग खुलने से अंदर बैठे लोग सुरक्षित
बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग नहीं खुलता तो इस सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा और बढ़ जाता। एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जूते चप्पल की दुकान चलाते थे ज्ञानचंद
ज्ञानचंद लेखवानी दुर्ग में जूते चप्पल की दुकान चलाते थे। उनके दो लड़के और एक लड़की है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर लगते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश में इस तरह के और भी हादसे हुए थे.. नीचे पढ़ें
मातम में बदली खुशियां
जशपुर जिले में 6 दिन पहले भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पिकनिक मनाकर आ रहे थे। तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई और ये हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।
बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग अभी गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों में पित्रा-पुत्र शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए
CG में भीषण सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत
सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के बरेकेल कला छोटी पुल के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रनपोट आ रहे थे, तभी गाय को बचाने के दौरान वे हादसे के शिकार हो गए।
हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि कोसमकुंडा थाना सरसींवा के रहने वाले भक्तु यादव (60 वर्ष), उसका बेटा प्रेम यादव (35 वर्ष) और भतीजा किशन यादव (26 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर रनपोट गांव आ रहे थे। बाइक बेटा प्रेम यादव चला रहा था, बीच में पिता और सबसे पीछे भतीजा बैठा हुआ था। ये तीनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रनपोट आ रहे थे। तभी बरेकेल कला छोटी पुल के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। पूरी खबर पढ़िए
खदान में गिरी कार, सरपंच सहित 4 की मौत
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हफ्तेभर पहले बड़ा हादसा हो गया था। टीमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर ली है।
हादसे में अकेली बची लड़की को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से परिवार के 5 लोग ओडिशा से वापस टीमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते पर पत्थर खदान में कार जा गिरी। इस घटना में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। फिर राहगीरों की मदद से इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने पहले तो सरपंच के पिता का शव बरामद किया। फिर गोताखोरों की मदद से 3 और लोगों की लाश निकाल ली गई। टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। पूरी खबर पढ़ें
कांकेर में कुएं में गिर गई थी कार, 4 लोगों की हुई थी मौत
दो हफ्ते पहले कांकेर जिले में एक कार कुएं में गिर गई थी। हादसे में 4 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित 4 लोग शामिल थे। शनिवार 10 दिसंबर की रात कांकेर से शादी समारोह में शामिल होकर सभी कार से वापस लौट रहे थे। तभी जंगलवार कॉलेज के पास उनकी कार गायब हो गई थी। 12 दिसंबर को सुबह NH-30 पर हाईवे से करीब 15 मीटर दूर कार कुएं में गिरी मिली थी। पुलिस ने कार बाहर निकलवाई, तो उसमें चारों के शव मिले थे।
कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों का मोबाइल बंद बताने लगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.