खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से बुधवार को आसमान में बादलों का पहरा रहा। हवा में भी नमी की मात्रा अधिक रही। वहीं मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात ट्विनसिटी में विभिन्न स्थानों पर तेज बौछारें पड़ी थीं। इसकी वजह से नवतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
साथ ही पिछले साल यानी वर्ष 2021 में 25 मई को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसकी तुलना में भी इस बार अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
पूर्वानुमान: ओडिशा में चक्रवाती घेरे से मौसम बदल रहा
बुधवार को आसमान में 20 फीसदी बादल छाए रहे। हवा की औसत गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 59 फीसदी और शाम को 38 फीसदी नमी रही। विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। ओडिशा में बने चक्रवाती घेरा और बिहार से आंध्रप्रदेश तक बनी द्रोणिका से 26 मी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है या फिर गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.