NCC और NSS के कैडेट्स कंट्रोल करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था:यातायात पुलिस ने दुर्ग औरभिलाई में लगाई अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी

भिलाई5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स को ट्रैफिक नियम बताते एएसपी ट्रैफिक - Dainik Bhaskar
एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स को ट्रैफिक नियम बताते एएसपी ट्रैफिक

जवानों की कमी और बढ़ते ट्रैफिक दबाव की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अनोखा तरीका अख्तियार किया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने दुर्ग और भिलाई शहर का ट्रैफिक कंट्रोल करने में NCC और NSS के कैडेट्स की मदद ली है। इसके लिए बाकायदा इनकी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी लगाई गई है।

ट्रैफिक रूल के बारे में और ड्यूटी के बारे में निर्देश देते अधिकारी
ट्रैफिक रूल के बारे में और ड्यूटी के बारे में निर्देश देते अधिकारी

दुर्ग एएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान दुर्ग और भिलाई शहर में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। यहां पार्किंग की कमी होने से लोग सड़क पर गाड़ियां पार्क करते हैं, जिससे पूरे शहर में जाम की स्थिति निर्मित होती है। दोनों शहरों के सभी चौक चौराहों पर ड्यूटी लगाने के लिए पर्याप्त बल भी नहीं है। इसे देखते हुए NCC और NSS के कैडेट्स की मदद ली गई। उन्हें ट्रैफिक सेंस के बारे में जानकारी दी गई है। इसके बाद उनकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस के साथ दुर्ग भिलाई के जवाहर मार्केट, लिंक रोड, अकाश गंगा मार्केट, दक्षिण गंगोत्री मार्केट और इंदिरा मार्केट जैसे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाई गई।

दुर्ग के ट्रैफिक को कंट्रोल करती ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी कैडेट्स
दुर्ग के ट्रैफिक को कंट्रोल करती ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी कैडेट्स

अलग-अलग कॉलेजों से बुलाए गए NCC और NSS के कैडेट्स
ट्रैफिक पुलिस ने जिले के BIT कॉलेज दुर्ग, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग, साइंस कॉलेज दुर्ग से NCC और NSS के बॉयज और गर्ल्स कैडेट्स को मदद के लिए बुलाया था। सभी छात्र-छात्राएं यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। यातायात पुलिस दुर्ग नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...