दीपावली में जगमग हुआ भिलाई शहर:देखिए ड्रोन से लिया गया वीडियो - स्मृति नगर छट तालाब की आकर्षक तस्वीरें

भिलाई7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
दीपावली में जगमग हुई ट्विनसिटी - Dainik Bhaskar
दीपावली में जगमग हुई ट्विनसिटी

दीपावली के त्यौहार में लोगों ने अपने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया है। भिलाई शहर के स्मृति नगर क्षेत्र का भास्कर की टीम ने ड्रोन से वीडियो लिया है। यह काफी आकर्षक और अद्भुत दिखाई दे रहा है। इस दौरान यहां के छठ तालाब की काया भी देखते ही बन रही है।

स्मृति नगर छठ तालाब में की गई डीजे लाइटिंग
स्मृति नगर छठ तालाब में की गई डीजे लाइटिंग

दीपोत्सव के लिए ट्विन सिटी सजकर तैयार हो गई है। दुर्ग और भिलाई दोनों ही शहर आकर्षक लाइटिंग से काफी अद्भुत दिख रहे हैं। लोगों के घर में लगाई गई झालर की रंग बिरंगी लाइटिंग ने पूरे शहर को रंगीन बना दिया है। जगमगाती लाइटिंग पूरे शहर को कलरफुल बना रही है। भिलाई के पंडितों की माने तो दीपावली त्यौहार मनाने का मुहूर्त इस बार शाम 6 बजे से है। लोगों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। भास्कर ने स्मृति नगर क्षेत्र का ड्रोन वीडियो लिया तो वह देखने ही बन रहा है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि पूरा शहर रंग बिरंगी लाइटों से कलरफुल नजर आ रहा है।

स्मृति नगर छठ तालाब को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया।
स्मृति नगर छठ तालाब को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया।

छठ पूजा के लिए सजकर तैयार तालाब
दीपावली का त्यौहार बीतते ही शहर में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाएगी। अभी से तालाबों में बेदी बनाने का काम शुरू हो गया है। निगम द्वारा सभी तालाबों की साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यहां रंग बिरंगी झालर और लाइटिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में स्मृति नगर छठ तालाब को इस बार काफी अच्छे तरीके से सजाया जा रहा है। इसका नजारा भी ड्रोन वीडियों में कैद हुआ है।

स्मृति नगर छठ तालाब में लगाई गई रंग बिरंगी झालर
स्मृति नगर छठ तालाब में लगाई गई रंग बिरंगी झालर

पटाखे जलाते समय बरते सावधानी
दीपावली के इस त्यौहार में बच्चों को पटाखों से दूर रखें। बच्चे उन्हीं पटाखों को जलाए जो घातक न हों। साथ ही बड़े लोग भी तेज आवाज और अधिक ज्वलनशीलता वाले पटाखों से दूर रहे। इससे आपकी और सभी की दीपावली सुरक्षित और खुशहाल रहेगी।