पुलिस ने इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो लगाकर अश्लील टिप्पणी करने वाला सिरफिरे युवक ताराचंद साहू पिता लखन लाल खुहिखुर्द (21) जिला राजनांदगांव को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आरोपी लड़के से पलारी की लड़की की दोस्ती हो गई। कुछ दिन तक सब ठीक चला पर इस बीच लड़की की किसी दूसरे लड़के से सगाई हो गई। सगाई के बाद उसने लड़के को हकीकत बताकर उससे मोबाइल पर संपर्क करना बंद कर दिया तो लड़के ने इंस्टाग्राम से लड़की की तस्वीरों को डाउनलोड कर उस पर रोज अश्लील टिप्पणी लिख कर इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालने लगा। लड़की के मना करने पर भी आरोपी लड़के ने उसकी बात नहीं मानी।
इसी बीच लड़की की शादी भी हो गई मगर आरोपी लड़के ने इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणी और फोटो डाउनलोड करना बंद नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने पलारी थाने में युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करा दिया।
इसे एसएसपी दीपक झा ने गंभीरता से लेकर साइबर सेल के जरिए आरोपी युवक को सूरत से गिरफ्तार करवाया। आरोपी युवक अपने माता पिता के साथ सूरत में मकान बनाने का काम करता था। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल के आरक्षक हेमंत नायक, पलारी थाना के प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, आरक्षक कृष्णा जांगड़े ने अहम भूमिका अदा की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.