CG में महिला फूड इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड:घर में जहर खाकर दी जान; कुछ समय से चल रही थीं बीमार

पेंड्रा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चित्रा त्रिपाठी। - Dainik Bhaskar
चित्रा त्रिपाठी।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में पदस्थ महिला फूड इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने ही घर में जहर खा लिया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, फूड इंस्पेक्टर चित्रा गौतम(45) लंबे समय से यहां पदस्थ हैं। वो यहां गौरेला थाना के सामने बने जमुना अपार्टमेंट में रहती थीं। उनका एक 16 साल का बेटा भी है। चित्रा के पति काम के चलते बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर यह घटना घटी है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के वक्त चित्र अपने कमरे में अकेली थीं। उनका बेटा दूसरे कमरे में था। कुछ देर बाद जब वह दूसरे कमरे में गया तब उसने देखा कि चित्रा के मुंह से फेन निकल रहा था। वह जमीन पर पड़ी थीं। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। फिर आस-पास के लोग और उनका बेटा उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटा और आस-पास के लोग चित्रा को अस्पताल ले गए थे।
बेटा और आस-पास के लोग चित्रा को अस्पताल ले गए थे।

आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस

इधर, खबर लगते ही पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। यह भी पता नहीं चल सका है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया है।

पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे।

कुछ समय से चल रही थीं बीमार

इस मामले में यह भी पता चला है कि चित्रा पिछले कुच समय से बीमार थीं। वह मूलतः कोरबा जिले के भैंसमा गांव की रहने वाली थीं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्यटता में ये मामला जहर खाकर खुदकुशी का लगा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...