स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत स्वच्छ समूह की 46 महिलाओं द्वारा 20 वार्डों में डोर टू डोर गिला और सूखा कचरा या सड़क पर फेंके जाने वाले, घरों से निकलने वाले कचरा से आमदनी और आजीविका का साधन बनाया है। समूह की महिलाओं ने एक साल के अंदर एसएलआरएम सेंटर में प्लास्टिक, टिन, पुट्ठा, खाली, बोतल अन्य कचरे को अलग अलग कर उसे बेचकर 1 लाख 42 हज़ार रुपए कमाए हैं। समूह की महिलाओं द्वारा गोधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालकों से खरीदे गए गोबर से कंपोस्ट खाद का उत्पादन कर कंपोस्ट खाद का बेचने पर 25 हजार रुपए का अनुदान भी दिया गया है।
समूह की महिलाएं राेज सुबह 6 बजे से नगर के 20 वार्डों में 15 हाथ रिक्शा एवं 4 ई रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के बाद दोपहर 12 बजे से एसएलआरएम सेंटर में कचरे की छटाई का कार्य किया जाता है। नगर के 20 वादों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने से नगर को स्वच्छ रखने में भी महिला समूह द्वारा अपना योगदान देने के साथ-साथ नगर को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत नगर पालिका को थ्री स्टार रैंकिंग व नई दिल्ली में स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त किया है।
कड़ी मेहनत कर नगर की महिलाएं बन रहीं निर्भर
स्वच्छ अकलतरा महिला समूह की अध्यक्ष गौरी बाई खांडे एवं कोषाध्यक्ष सरोजनी थवाईत ने बताया कि महिला समूह में 46 महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के साथ कचरे को रिक्शा के माध्यम से एसएलआरएम सेंटर में कचरे का छटाई करे बचे रहीं है। समूह के महिलाएं कड़ी मेहनत कर आत्मनिर्भर बन रहीं है। नपा समय-समय पर महिलाओं को दस्ताना, गम बूट व साड़ी दिया जाता है। रेलवे फाटक वार्ड नंबर 1 , 2 , 3 व 4 में एसएलआरएम की मांग की गई है।
नगर काे नंबर वन बनाने का प्रयास
"महिला समूह द्वारा नगर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। महिला समूह के प्रयास से पिछले 2 साल से स्वच्छता रैंकिंग में 3 स्टार मिल रहा है। नगर पालिका द्वारा महिला समूह को समय-समय पर प्रेरित कर नगर को नंबर वन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।" - शांति भारते, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा
46 महिलाएं कर रही कचरा कलेक्शन
"नगर की 46 महिलाएं कलेक्शन करने के बाद एसएलआरएम सेंटर में लाकर कचरे को अलग अलग करने का कार्य करने के बाद कचरे बेचने से उन्हें लाखों रुपए का लाभ मिला है। कंपोस्ट खाद बेच कर समूह द्वारा लाभ प्राप्त किया गया। महिला समूह की आय बढ़ाने के लिए एसएलआरएम सेंटर में सब्जी एवं भाजी का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करने बैठक आयोजित की जा रही है।" - आकाश पांडेय, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन शहर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.