विशेष अभियान:दिवाली पर जुआ खेलते पकड़े गए 72 जुआरी, 37 हजार जब्त

जांजगीर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दीपावली पर अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र के 16 प्रकरणों में 72 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने 37050 रुपए जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। अकलतरा पुलिस ने 4 जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 1100 रुपए जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

इसी तरह नवागढ़ पुलिस ने नवागढ़ के अलग-अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों के कब्जे से 9600 रुपए, ग्राम पिपरा में 4 जुआरियों के कब्जे से 700 रुपए, ग्राम सिऊॅड़ में 8 जुआरियों से 1940 रुपए, ग्राम खैरताल में 5 जुआरियों से 1090 रुपए, ग्राम कटौद में 4 जुआरियों से 1250 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कुल 72 जुआरियों काे पकड़ा है, जिनसे कुल 37050 रुपए जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।