तुंहर कांग्रेस तुंहर अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के आदेश एवं सहमति से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा अभियान के लिए जिला एवं विधानसभा वार कार्यक्रम के संचालन के लिए समितियों का गठन किया है। इस अभियान के संयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह ही होंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने बताया कि जिला स्तरीय समिति में मोतीलाल देवांगन, चैनसिंह सामले, चुन्नीलाल साहू, सरोजा मनहरण राठौर, यनिता चंद्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गुलजार सिंह, अनिल चंद्रा के साथ समस्त सम्माननीय मंडल, निगम के अध्यक्ष, सदस्य समिति में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य के रूप में मार्गदर्शन देंगे। विधानसभा वार समितियों में विधानसभा जांजगीर चांपा दिनेश शर्मा, रवि पाण्डेय, रमेश पैगवार, राधेलाल थवाईत, विधानसभा अकलतरा में वाहिद खान, उत्तम पाटले, प्रशांत शर्मा, नवल सिंह, विधानसभा पामगढ़ में रवि भारद्वाज, शेषराज हरबंश, गोरेलाल बर्मन, मनोज खरे, घासीराम चौहान, विधानसभा जैजैपुर टेकचंद चंद्रा, अमर सिंह बनाफर, बलराम चंद्रा, बालेश्वर साहू समिति के सदस्य बनाए गए हैं। विधानसभा स्तरीय समिति में विधानसभा अंतर्गत समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के जिला पंचायत सदस्य गण पदेन सदस्य होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.