जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी लखेश केवट थाना द्वारा सभी छात्र अध्यापकों से कहा कि ऐसे आयोजनों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण आधार है। एएसआई सुरेश पाठक द्वारा संस्था के सभी अकादमिक सदस्यों को पढ़ाई के साथ विविध आयोजन कराते हुए प्रतिभा को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रथम चरण में रंगोली, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण और एकल गीत पेश किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गान प्रस्तुत किया गया। निर्णायक संतोष कश्यप, सतीश सिंह और दिनेश चतुर्वेदी थे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरती राठौर और द्वितीय पुरस्कार किरण जांगड़े को दिया गया। इसी तरह वाद-विवाद में प्रथम स्थान आशीष दिनकर और द्वितीय स्थान कोमल शर्मा को मिला।
भाषण में प्रथम स्थान टिंकल देवांगन और द्वितीय स्थान नरेंद्र फर्रे को दिया गया। एकल गीत में प्रथम स्थान चंचल देवांगन और द्वितीय स्थान गीतिका सेन को को दिया गया। नृत्य में प्रथम स्थान लक्ष्मी नारायण व द्वितीय स्थान झंकृति साहू को दिया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान मधुरम दिया गया। अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्राचार्य बीपीसाहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी अकादमिक सदस्य उपस्थित थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.