जांजगीर-चांपा के अकलतरा रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अकलतरा संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले जहां 17 जुलाई को समिति ने स्टेशन के सामने प्रोटेस्ट करते हुए ढोल-नगाड़े बजाए थे, तो वहीं आज उन्होंने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। अकलतरा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे अभियानों को आम लोगों का पूरा समर्थन है।
अकलतरा संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन पर हठधर्मी होने का आरोप लगाया। वहीं अकलतरा वासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे अभियान को जारी रखेंगे. अकलतरा संघर्ष समिति पिछले कई सालों से रेलवे प्रशासन से स्टेशन में सुविधा बढ़ाने की मांग कर रही है, ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण अब अकलतरावासी आंदोलन की राह पर हैं।
पोस्ट कार्ड अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
रेलवे स्टेशन के सामने चलाए गए पोस्ट कार्ड अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोग रेलवे प्रशासन के अधिकारियों की उपेक्षा से बेहद नाराज नजर आए।
अकलतरा संघर्ष समिति की मुख्य मांगें-
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.