हरदीबाजार में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल से बस्ती होते हुए भीमसेनिहा तालाब पहुंची, जहां से जल लेकर कॉलेज चौक होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। यहां घट स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई है। भगवताचार्य मोहन पाठक गतौरा बिलासपुर वाले हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शुरू होगी। समापन 31 मार्च को हवन, सहस्त्रधारा, तुलसीवर्षा, प्रसाद वितरण के साथ होगा।
कलश यात्रा के दौरान यजमान सहदेव राम अहीर, सुमित्रा अहीर, भीम राम अहिर, लछन बाई अहिर, अर्जुनराम, दुर्गा बाई अहिर, नकुलराम नानबाई अहिर, सहदेव सुमित्रा बाई अहिर, बलदेव रेशम बाई अहिर, रमेश-मीना अहिर, हीरालाल-गौरी, नागेश, ज्योति अहिर, पुष्पेंद्र, संगीता, आशीष महेश्वरी, सुमंत, नेहा, युगेश्वर, आकांक्षा, सिद्धार्थ, मालती, तोमिषा, दिव्या, करण, धनंजय कंवर, पंकज ध्रुवा, दिलीप राठौर आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.