स्कूल में टीचर नहीं, सड़क पर उतरे बच्चे:बोले-जो हैं वो टाइम पर नहीं आते, गंदगी से भी परेशानी; 3 घंटे तक किया चक्काजाम

सक्ती8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर बैठकर छात्राओं ने भी जमकर नारेबाजी की। - Dainik Bhaskar
सड़क पर बैठकर छात्राओं ने भी जमकर नारेबाजी की।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्कूल में टीचर नहीं होने पर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए वे सोमवार को सड़क पर उतर गए और 3 घंटों तक चक्काजाम किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी गई है।

कूटराबोर के हाई स्कूल में शिक्षकों की समस्या है। इसके लिए बच्चों ने कई बार अपनी बात प्रशासन के सामने भी रखी है। मगर फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से सोमवार को बच्चे बाराद्वार से हसौद मुख्य मार्ग पर कूटराबोर में जमा हो गए और सड़क पर ही बैठ गए। बच्चों की मांग थी कि जब तक अब टीचरों की समस्या दूर नहीं होती। वे तब तक यहां से नहीं उठेंगे।

इस तरह से जाम लगा हुआ था।
इस तरह से जाम लगा हुआ था।

बच्चों ने बताया कि स्कूल में टीचर नहीं हैं। सिलेबस पूरा कैसे होगा। कुछ तो शुरू ही नहीं हुआ है। कुछ समय बाद पेपर होने वाले हैं। कुछ टीचर हैं, वो समय पर आते ही नहीं है। ऐसे में हमारी पढा़ई कैसे होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में चारो तरफ गंदगी फैली होती है। उसके कारण भी हमें परेशानी होती है। हम क्या करें।

बच्चों के चक्का जाम की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में बीईओ और जैजैपुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को काफी समझाया। तब जाकर वो शांत हुए। फिर चक्काजाम खत्म किया गया। वहीं बीईओ विजय सिदार ने 18 अक्टूबर तक 4 टीचरों को भेजने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...