छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छुट्टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।
मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।
बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का वक्त था, इसलिए मौके पर तुरंत कोई नहीं था। मगर कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।
जानकारी मिली है जो 2 और लोग घायल हुए हैं। उन दोनों की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस की टीम को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रात के वक्त ही मौके पर पहुंची। उसके बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन रात के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।
सड़क हादसों की कुछ और खबरें भी पढ़िए..
12 दिन पहले रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था।वहां बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दीथी। जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तीनों मेले में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।
वासुदेव ट्रैवेल्स की बस दोपहर के वक्त रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। तभी सामने से बाइक में 3 लोग भी सवार होकर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बस और बाइक सवार शख्स भी तेज रफ्तार में थे। जिसके कारण दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे इतना भीषण था कि बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था।पढ़ें पूरी खबर
तेज रफ्तार हाईवा ने 2 युवकों को रौंदा
20 दिन पहले कोरबा जिले के सतरेंगा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया। सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।दोनों बाइक सवार युवक सतरेंगा की ओर जा रहे थे।
लेमरू थाना पुलिस ने बताया था कि शवों के पास से उनका आधार कार्ड मिला था, जिससे दोनों की शिनाख्त हुई। एक युवक का नाम राहुल निर्मलकर, जो तुलसी नगर ब्लॉक 15 का रहने वाला था। वो सर्वमंगला ट्रैक्टर्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव था, वहीं दूसरा युवक का नाम अभिषेक यादव था, जो एलएनटी फाइनेंस सर्विस में काम करता था। दोनों सतरेंगा मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि एक हाईवा ड्राइवर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.