निरीक्षण:22 अनुपस्थिति अफसर व कर्मचारियों को नोटिस जारी

जशपुर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अपर कलेक्टर लवीना पांडे ने सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। ज्ञात हो अधिकारियों और कर्मचारियों का समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायत कलेक्टर को लगातार मिल रही थी। कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर अपर कलेक्टर लवीना पांडे ने गुरुवार को जशपुर के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर के भूअभिलेख शाखा, अधीक्षक शाखा कोषालय आबकारी विभाग, निर्वाचन शाखा उद्योग विभाग, खनिज विभाग, क्रेडा विभाग मछली विभाग और अन्य विभाग का निरीक्षण करके अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुल 22 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं| कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार के निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा ताकि लोगों का काम आसानी से हो सके।

खबरें और भी हैं...