भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। अनुसूचित जनजाति भाजपा मंडल अध्यक्ष चैतू राम आंचला, आदिवासी मोर्चा मंडल महामंत्री कमलेश गावड़े ने कहा विश्व की हर नारी के लिए अदम्य साहस का बेजोड़ उदाहरण मुगल सेना को रौंदने वाली चंदेलो की बेटी गोंडवाना की रानी चंडी व रणचंडी दुर्गावती भवानी थी। उनका यूपी के बांदा जिले कालिंजर किले में 5 अक्टूबर 1524 में जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राजा कीर्ति सिंह चंदेल की एक मात्र संतान थी।
चंदेल राजपूत वंश की शाखा का एक भाग है। इनका जन्म दुर्गाष्टमी के दिन हुआ था, इसलिए उनका नाम दुर्गावती रखा गया। वे 50 से ज्यादा युद्ध लड़े और जीते अकबर को भी कई बार परास्त किया। 24 जून 1564 को मध्य प्रदेश के गोंडवाना क्षेत्र में उनका निधन हुआ था।
कार्यक्रम में रमल कोर्राम, धरम कोर्चे, ज्वाला प्रसाद जैन, नरोत्तम सिंह चौहान, गेंद लाल हिड्को, डिगेश खापर्डे, देवेंद्र टेकाम, पीलम नरेटी, बलदेव दर्रो, सोमलाल दर्रो, श्याम सिंह दर्रो, मनकेर दर्रो, हेमंत दर्रो, मनी राम दर्रो आदि उपस्थित थे।
धनेलीकन्हार में मनाया गया बलिदान दिवस
भाजपा मंडल धनेलीकन्हार द्वारा डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी तरह शक्ति केंद्र कोदागांव बूथ क्रमांक-9 में मंडल अध्यक्ष पंचूराम् नायक द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत हैंडपंप स्थल की सफाई की गई। धनेलीकन्हार के सभी बूथो में पं. मुखर्जी को याद किया गया।
26 जून को मंडल कार्य समिति की बैठक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद आपातकाल पर गोष्ठी का आयोजन किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में महामंत्री लोकेश सेन, लदुरम् पटेल, मधुसुधन साहू, रेशमा केशरी, लालदास साहू, मनोज भास्कर, जगदीश जयते, अमृत नायक, रमेश साहू, खेमलाल साहू, अमर भोयर आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.