जयंती उत्सव:बीएसएफ ने गुरुनानक जयंती पर किया लंगर

दुर्गूकोंदल7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बीएसएफ की 167 वीं बटालियन ने गुरूनानक जयंती पर दुर्गूकोंदल मुख्यालय के प्रांगण में प्रकाश पर्व मनाया। कमांडेंट राजीव कुमार व जवानों ने गुरूनानकजी की पूजा की। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राज कमल व समस्त अधिकारी, अधीनस्थ कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

गुरूवाणी सुनने के बाद कैंप के मुख्य द्वार के सामने राहगीरों व ग्रामीणों के लिए लंगर वितरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर उप कमांडेंट एचएस गौरव, सहायक कमांडेंट अशोक कुमार मील, सहायक कमांडेंट सुरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. लिटन विश्वास आदि उपस्थित थे।