कटघोरा रेंज में भालू के बाद अब जंगली सुअर के हमले शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह दो लोग घायल हो गए। ग्राम मड़वाढोढ़ा निवासी बोट बाई (41) तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी। जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जंगली सुअर के नुकीले दांत से पैर में गंभीर चोट आई है।
महिला ने शोर मचाया तो आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे लोग डंडा लेकर दौड़े तो सूअर भाग गया। इधर अयोध्यापुरी निवासी राजेश यादव किसी काम से झाबू की ओर गया था। उसे भी जंगली सुअर ने घायल कर दिया। राजेश एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक मन्नेवार ने बताया कि दोनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.