वन मंडल कटघोरा के जटगा वन परिक्षेत्र में जंगल की ओर गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। उसे कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम रावा धनसाय पिता जयपाल सिंह सुबह जंगल की ओर गया हुआ था। इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। लेकिन उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। वन विभाग की ओर से घायल ग्रामीण के इलाज के लिए 500 रुपए की सहायता राशि दी है। भालू भोजन की तलाश में गांव के आसपास पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से ही हमले की घटनाएं होती है।
ब्रज चकोरी देवी का भक्ति रस पर प्रवचन 19 से 25 मार्च तक
जगत गुरु कृपालु महाराज की वरिष्ठ प्रचारिका ब्रज चकोरी देवी का भक्ति रस पर प्रवचन 19 से 25 मार्च तक दशहरा मैदान फेस वन निहारिका में आयोजित है। श्यामा श्याम सत्संग समिति ने बताया कि रोज शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक प्रवचन होगा। जिसमें मानव शरीर का क्या महत्व है। जीव का चरम लक्ष्य क्या है । वह कैसे प्राप्त होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.