छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शख्स के ऑफिस में आग लग गई। जिसके कारण अंदर रखा हजारों रुपए का माल और फर्नीचर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने किसी पर जानबूझकर दफ्तर में आग लगाने का आरोप लगाया है। क्योंकि अंदर रखा नया मोबाइल गायब है। साथ ही अंदर रखे जरूरी दस्तावेज भी जल गए हैं। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
रजगामार निवासी दीपचंद केशरवानी सरकारी योजनाओं के तहत पेड़-पौधे लगवाने का काम करते हैं। उन्होंने इसके लिए दादरखुर्द में अपना दफ्तर खोल रखा है। रोज की तरह शनिवार को भी उन्होंने अपना दफ्तर खोला था। रात के वक्त वह दफ्तर बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान रात के वक्त यह घटना हुई है।
बताया गया रात के वक्त अचानक से दुकान में आग लग गई। तब आस-पास के लोगों ने इस घटनाक्रम को देखा। फिर दीपचंद को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद वो दुकान में पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंदर रखा कुछ माल और फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। अंदर उन्होंने मोबाइल रखा था। जो दुकान में नहीं है। उन्होंने पुलिस को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। क्योंकि अंदर रखा नया मोबाइल भी किसी ने पार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.