16 साल की लड़की से गैंगरेप:​​​​​​​कोरबा में भाई के साथ घूमने निकली थी, 4 युवक उठाकर ले गए जंगल में; बिलासपुर से सभी गिरफ्तार

​​​​​​​कोरबा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की एक लड़की से 4 लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक पहुंचे और उन्होंने लड़की के भाई को डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को उठा ले गए और जंगल में दुष्कर्म किया। वारदात के 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 16 साल की लड़की 4 जुलाई को अपने चाचा के बेटे के साथ घूमने के लिए निकली थी। देानों राताखार की ओर कब्रिस्तान के पास रुके थे। तभी 4 युवक पहुंच गए। उन्होंने चचेरे भाई को डरा-धमका कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को उठाकर गाड़ी से बरमपुर के जंगल ले गए। इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची, लेकिन किसी से कुछ नहीं कहा।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

कई दिनों तक परेशान रहने के बाद लड़की ने हिम्मत की और 12 जुलाई को परिजनों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और FIR दर्ज कराई। एडिशनल SP अभिषेक वर्मा ने बताया कि लड़की की शिकायत पर जांच शुरू की। इस दौरान घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज चेक किए। उनमें एक आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे कोरबा से हिरासत में लिया तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दे दी।

एक ने रेप किया, तीन मदद करते रहे

पुलिस ने‎ मोबाइल नंबर के आधार पर अन्य आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो वह बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर मिशन रोड निवासी आशीष‎ (26), रवि सिंह (19),‎ रामसागरपारा निवासी साहिल सागर‎ (22) और राताखार निवासी दीपेश‎ प्रजापति (29) काे पकड़ा गया।‎ गिरफ्तार कर लिया। ASP अभिषेक वर्मा ने बताया कि एक ने लड़की से रेप किया, जबकि तीन अन्य आरोपी की सहयोगी की भूमिका में थे। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।