छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपने मां-बाप के साथ कोरबा से वापस जांजगीर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मां की सड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा रामपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, अकलतरा के रहने वाले बसंत कुमार निर्मलकर अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे हिमांशू के साथ कोरबा के दर्री इलाके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आऐ थे। यहां कार्यक्रम में शामिल होकर बसंत दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास वापस जांजगीर लौट रहे थे।
बसंत और उनका परिवार बाइक में बैठकर जा रहे था। ये सभी अभी कनकी पांतोंरा मार्ग पर पहुंचे थे। उसी वक्त हिमांशू की मां की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। साड़ी फंसने के कारण हिमांशू और उसकी मां जमीन पर गिर गए। इसके बाद मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.