पुलिस ने एक साल पुराने केस में की गिरफ्तारी:आरोपी गहने चाेरी कर भागे जम्मू, बेचकर खर्च की रकम

काेरबा9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

एक साल पहले सूने घर में चाेरी के मामले में पुलिस ने दाे पुरुष व एक महिला काे गिरफ्तार किया है, जिन्हाेंने चाेरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर जाकर गहने बेच दिए और उससे मिले रकम काे खा-पीकर रकम खर्च कर दिया। बाद में वे वहां पर मजदूरी करने लगे थे। उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि एक साल पहले थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव के रामप्रसाद मधुकर के सूने घर से चाेरी हाे गई थी। मामले में चाेरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल करते हुए आराेपियाें के संबंध में पतासाजी की जा रही थी।

इसी कड़ी में रविवार काे महिला सुमित्रा जाटव समेत मनीष गुप्ता व भावेश कुमार भास्कर के बारे में मुखबिर से पता चला, जाे घटना के बाद से मजदूरी करने जाना बताकर बाहर चले गए थे और कुछ दिन पहले ही लाैटे। संदेह के आधार पर पकड़कर उसने पूछताछ किया गया, जिसमें उन्हाेंने रामप्रसाद के घर में चाेरी करना स्वीकार किया। उन्हाेंने बताया कि चाेरी में मिले गहने काे वे साथ लेकर जम्मू-कश्मीर चले गए थे।

जहां गहने काे बेचकर उससे मिले 50 हजार रुपए काे उन्हाेंने वहां घूमते हुए खा-पीकर खर्च कर दिया। रकम खत्म हाेने के बाद वे वहां राेजी-मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से करीब 9 हजार रुपए जब्त किया। साथ ही उनमें शामिल मनीष गुप्ता के कब्जे से चाेरी की एक बाइक भी जब्त हुई। चाेरी के मामले में तीनाें आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...