शनिवार सुबह बादल छंटते ही उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में अधिकतम तापमान का पारा 41 डिग्री पहुंच गया। शाम को बदली छाई पर गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जिसकी वजह से रात में उमस रही। शुक्रवार शाम तेज अंधड़ की वजह से गई बिजली देर रात तक नहीं लौटी थी। दिनभर बिजली की आंख में चोली जारी रही।
मौसम का मिजाज बदला हुआ है लेकिन तापमान पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को तेज अंधड़ के साथ बारिश के बाद अब उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी बदली और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शाम को बदली छाने पर ऐसा लग रहा था कि फिर बारिश होगी लेकिन बिना बरसे ही बादल लौट गए।
शाम को जरूर अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर आ गया था लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। दोपहर में तो लू जैसे हालात थे। सबसे अधिक परेशानी लोगों को बिजली से हो रही है। सीएसईबी कॉलोनी क्षेत्र में ही घंटों बिजली बंद रही। इसकी वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। हरदीबाजार, पाली, कटघोरा क्षेत्र में भी बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। प्लांट के स्विच यार्ड में खराबी आने से ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित हो गई थी।
बारिश और अंधड़ से 15 से ज्यादा खंभे टूटे
शुक्रवार रात चमक के साथ कई क्षेत्रों में रात में भी बारिश हुई। अलग-अलग गांव में 15 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसकी वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी दिनभर मेंटेनेंस में लगे रहे। लगातार भीषण गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ी हुई है।
मेंटेनेंस के नाम पर भी की जा रही बिजली बंद
बिजली विभाग अभी मानसून मेंटेनेंस करा रहा है। इसके लिए पेड़ों की छंटाई के साथ थी कमजोर खंभे और तार बदले जा रहे हैं। अभी गर्मी को 1 महीने बाकी है। इस बार मानसून समय पर आने की संभावना है। लेकिन जिले में 15 जून के बाद ही अच्छी बारिश होती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.