त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव का मतदान शांतिपूर्णढंग से हुआ। महासमुंद ब्लॉक के ग्राम शेर में हुए सरपंच चुनाव का परिणाम आ गया है। खुमान सिंह सागर के अपने प्रतिद्वंद्वी केसर बाई सागर को 211 मतो से पराजित कर दिया। वहीं समाचार लिखे जा के तक पिथौरा ब्लॉक के ग्राम बड़े टेमरी व चारभांठा का परिणाम नहीं आया था।
जानकारी के अनुसार ग्राम शेर में सरपंच पद के उम्मीदवार खुमान सिंह सागर को 459 मत मिले है। वहीं केसर बाई सागर को 248 मिले। इस प्रकार खुमान ने जीत दर्ज की। 30 जून को सरलीकरण के दौरान विजेता सरपंच को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बता दे कि मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात थे। शेर में 2 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ हैं। बता दे कि 5 सरपंच का चुनाव के लिए नामांकन मंगाए गए थे। जिसमे सरायपाली क्षेत्र के ग्राम चनौट व भीखापाली में सरपंच पद के लिए एक ही नामांकन दाखिल होने के कारण निर्विरोध रहे। हीं ग्राम साराडीह महासमुंद में किसी ने नामांकन नही भर। है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.