छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर ने बीज निगम द्वारा छोटे उरला अभनपुर में संचालित बॉयोफर्टिलाइजर संयंत्र का भ्रमण किया। उन्होंने संयंत्र द्वारा उत्पादित किये जाने वाले लिक्विड बायो-फर्टिलाइजर के उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। बायो-फर्टिलाइजर प्लांट की कार्य प्रणाली से संतुष्ट होते हुए उन्होंने संयंत्र के विस्तार किये जाने पर जोर दिया।
इस संबंध में संयंत्र प्रभारी अखिलेश जैन एवं सहायक सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक पुष्पांजलि साहू से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विशेष कार्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए खुले बाजार में लिक्विड बायो-फर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रय-व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बायो-फर्टिलाइजर संयंत्र भ्रमण के दौरान निगम अध्यक्ष के साथ दिव्येश चंद्राकर, गोपीकृष्ण चंद्राकर आदि कृषक भी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.