बैठक:शिवप्रसाद परीडा बने बलांगीर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष

बलांगीर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी - Dainik Bhaskar
जिला पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी

बलांगीर जिला पत्रकार संघ की द्विवार्षिक साधारण परिषद की बैठक रविवार को पत्रकार भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष हरिनारायण पुजारी ने की। बैठक में जिले के तीनों खंडों के पत्रकार उपस्थित थे। इस दौरान दिवंगत पत्रकार भाइयों की याद में 1 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अध्यक्ष हरिनारायण पुजारी ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी 2 वर्षों के लिए नवीन पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा की।

सचिव बलराम मिश्रा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया और कोषाध्यक्ष सुनील महंती ने आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र पंडा व उप चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण पटनायक के नेतृत्व में चुनाव हुआ।

इसमें टिटलागढ़ के विशिष्ट पत्रकार शिवप्रसाद परीडा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष के रूप में बलराम मिश्रा, दीपक समझदार व लक्ष्मीकांत मिश्र चुने गए। शिशिरकांत सतपथी को महासचिव और शरतचंद्र मिश्र को संघटन संपादक व सुनील मोहंती को कोषाध्यक्ष चुना गया।

रंजीत बेहेरा, अभय त्रिपाठी तथा संजय बेहेरा को सचिव चुना गया। सलाहकार परिषद में रामकुमार अग्रवाल, गोपाबंधु सतपथी, नवीन कुमार पशायत, सुभाष चंद्र पंडा, हरिनारायण पुजारी, दिलीप कुमार पुरोहित, सुधीर चंद्र पंडा व सोमनाथ आचार्य को मनोनित किया गया। कार्यकारिणी समिति में मानस रंजन मोहंती, शिब प्रसाद बेहेरा, विमल चरण होता, सत्यनारायण भंज व घाटेश्वर मिश्र को शामिल किया गया।

खबरें और भी हैं...