पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह पहले ही असम चुनाव प्रचार से लौटी थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कारोना संक्रमण की रिपोर्ट आने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता राठौर असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद से ही बीमार थी। उन्होंने अपने ब्लड शुगर सहित अन्य टेस्ट कराए, लेकिन कोरोना की जांच नहीं कराई थी। इस बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिम समय में उनकी जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
24 घंटे में 6 की मौत, 144 पॉजिटिव मिले
CMHO एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में ममता राठौर को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। उनका कोविड टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि सोमवार को 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.