पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली के पर एक लाख रुपए का ईनाम था। मौके से मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि SP अभिषेक पल्लव ने की है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।
मुठभेड़ कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सूरनार और टेटम के जंगलों में हुई है। जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान वहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान एक लाख रुपए के ईनामी जनमिलिशिया कमांडर कटेकल्याण के टेटम निवासी मासा मुचाकी के रूप में हुई है।
मारे गए नक्सली के ऊपर कई मामले दर्ज थे
बताया जा रहा है कि मारा गया नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके ऊपर कटेकल्याण थाने में ही अलग-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। एक साल में ही उसके ऊपर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज किए गए थे। मारे गए नक्सली का शव लेकर जवान लौट रहे हैं। यह कार्रवाई DRG जवानों ने की है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.