पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऑनलाइन शॉपिंग साइट में खरीदारी करने पर 40 प्रतिशत छूट का झांसा देकर एक बैंक मैनेजर से 1.66 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ठग ने लुभावने ऑफर बताए, फिर खरीदी के पहले ही एडवांस में पैसा जमा करा लिया। उसके बाद खाते से पैसा निकाल लिया गया। मैनेजर के अलावा उनकी पत्नी के खाते से भी पैसा निकाला गया है। श्यामनगर के रहने वाले शकील अहमद एक बैंक में मैनेजर हैं। उनके पास 8 तारीख को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से कॉल आया। उन्हें झांसा दिया गया कि त्योहार में कंपनी इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीदी पर 40 प्रतिशत की छूट दे रही है। दस हजार की खरीदी करने पर 4 हजार की छूट मिलेगी। मैनेजर ठग के झांसे में आ गए। उन्हें एडवांस में पैसा जमा करने को कहा गया। दोनों ऑनलाइन 6 हजार और 11 हजार रुपए जमा कर दिए। उन्हें जब ठगी की आशंका हुई तब उन्होंने इंटरनेट पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और उसमें कॉल किया। मैनेजर ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। ठग ने कहा कि उनका पूरा पैसा उनके खाते में वापस कर दिया जाएगा। उनसे खाता नंबर लिया गया। उसके बाद करीब 6 बार में खाते से पौने दो लाख रुपए निकाल लिए गए। मैनेजर के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो दोबारा ठगी होने का पता चला। उन्होंने अपने अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांजेक्शन रोकने के लिए कहा गया। पुलिस को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी दे दी गई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.