पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
5 दिन पहले ही उप्र से काम करने के लिए आया किशोर गुरुवार की दोपहर नहाने गया था। कपड़ा धोने के बाद वह नहाने नदी में उतरा तो उसे गहराई का पता नहीं था और वह पानी में बह गया। किशोर की दिनभर स्थानीय मछुआरों व होमगार्ड के तैराकों ने तलाश करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हसौद थाना के पुष्पराज साहू के अनुसार उप्र के कुछ लोग वहां से आकर हसौद में रह रहे हैं। वे लोग रेलिंग बनाने का काम करते हैं। करीब पांच दिन पहले ही किशोर गगन सिंह (16 वर्ष) पिता विनोद सिंह भी वहां खाली होने के कारण काम करने के लिए आया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ गुरूवार को नहाने के लिए हसौद से बाराद्वार के बीच बहने वाली सोन नदी में गया था। वे लोग पहले कपड़ा धोए। इसी दौरान विनोद कपड़ा धोने के बाद नहाने के लिए नदी में उतर गया। उसके साथ नहाने गए साथी कपड़ा धो ही रहे थे।
गोताखोर ने की तलाश पर नहीं मिली सफलता
किशोर के पानी में बहने की सूचना पर पुलिस ने शिवरीनारायण से होमगार्ड के जवानों को बुलाया। इसके अलावा स्थानीय मछ़ुआरों से भी तलाश कराई गई। शाम 6 बजे तक किशोर की पतासाजी की जा रही थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.