पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को फिर एक्सक्लूसिव कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई। चारों शवों को उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए भी ले गए। इस महीन कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है।
मौतें लगातार हो रही है। आठ दिनों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार दिन तक चार लोग कोरोना से मरे। इनमें एक बलौदा ब्लॉक का बुजुर्ग है तो एक मड़वा के एम्प्लाई का दादा है। वहीं एक सक्ती क्षेत्र के लवसरा के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।
इलाज के दौरान अचानक बिगड़ रही तबीयत
डॉ. आलोक मंगलम के अनुसार बलौदा क्षेत्र के एक 62 साल के बुजुर्ग को बुधवार की रात को भर्ती किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेबल 96 था। सांस लेने में दिक्कतें हो रही थीं, देर रात अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ी तथा उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार मड़वा पावर प्लांट के एक कर्मचारी के दादा की उम्र 80 वर्ष थी। उन्हें 31 मार्च को ईसीटीसी में भर्ती किया गया था। उनका भी ऑक्सीजन लेबल 90 प्रतिशत था। वह अचानक डाउन होने लगा तथा उनकी भी मौत हो गई।
रसौटा के तीन वार्ड में लॉकडाउन
कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर पामगढ़ जपं के ग्राम रसौटा के वार्ड 3 का संपूर्ण क्षेत्र और वार्ड 2 व 4 के चिह्नांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेंनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे।
होम आइसोलेशन में हैं तो इन नंबरों पर करें कॉल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जा रही है। ऐसे मरीज स्वास्थ्यगत आवश्यकता पड़ने पर परामर्श के लिए कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनसे मोबाइल नंबर 88273-24581, 78696-44582, 99812-74583, 78985-24584, 88277-54585 और 98936-24586 से संपर्क किया जा सकता है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.