पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में अपनी उपेक्षा से नाराज है। नाराज जनपद पंचायत सदस्यों ने सीईओ को पत्र लिखकर उपेक्षा से नाराजगी व्यक्त की है। जपं सक्ती अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों भूमि पूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर प्रवास पर किया था। क्षेत्र के जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उनके पत्थरों में क्षेत्रीय जपं सदस्यों का नाम तक नहीं है। इसे जनपद सदस्यों का अपमान बताते हुए जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष ममता प्रेम पटेल ने कहा कि किसान सम्मेलन में लोकार्पण कार्य किया गया जिन पत्थरों पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जपं अध्यक्ष सहित गांव के सरपंचों का नाम अंकित है। किंतु जनपद पंचायत सदस्यों की उपेक्षा करते हुए उनका नाम नहीं लिखाया गया है। उन्होंने सुधार कर क्षेत्र के जनपद सदस्यों का भी नाम लिखने की मांग की है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.