पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कूपपारा संाकरा में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक का यह पहला कार्यक्रम था। आंगनबाड़ी में महिलाओं को बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक भाषा गणित और कौशल विकास के लिए गतिविधि कराई गई। कार्यक्रम 2 माह का होगा। बच्चों के स्तर में कितना विकास हुआ यह कार्यक्रम ब्लॉक में 3 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाना है। उसके बाद सभी संकुल के स्कूलों में किया जाएगा। यह कार्यक्रम उन्मुखीकरण में आयोजित किया गया है। जिसमें महिलाएं घरेलू संसाधनों का उपयोग कर बच्चों को सिखाने में मदद कर सकती है। कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया। संचालन मास्टर ट्रेनर यदु ने किया। अध्यक्षता साकरा सरपंच शशि ध्रुव ने की। मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा जिला मिशन के विपिन देशमुख रहे। मिडिल स्कूल सांकरा के बच्चों ने गीत गाए। नृत्य किया। कार्यक्रम में कूपपारा के प्रधान पाठक नरेन्द्र, हितेश साग, छनिता साहू, रंजनी, सुषमा शर्मा, लता केसरी, लोकेश सेन, कमला, पुनीता, सरिता, भंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.