छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक नशे का आदी था। इस बात के लिए परिजन उसे मना करते थे। परिजनों ने उसे नशा करने के लिए डांट लगाई तो बड़े पापा के घर चला गया। अगले दिन वहीं कमरे में फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर के वार्ड-20 निवासी किशन यादव (21) पुत्र मोहन यादव का शव शुक्रवार सुबह उसके बड़े पापा के घर के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। इस पर उन्होंने मोहन और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशन नशे का आदी हो गया था। वह कई तरह का नशा करता था। इसके कारण अक्सर चिड़चिड़ता था। उसको नशा छोड़ने के लिए कई बार फटकार भी लगाई, लेकिन नहीं माना।
पंखे से लटकता मिला शव
पुलिस ने बताया कि किशन को बुधवार को फिर परिजनों ने डांटा था।। इसके बाद रात को उसे खाना खाने के लिए कहा तो घूम कर आने की बात कहकर घर से निकल गया। इसके बाद बड़े पापा के घर चला गया। वहां अगले दिन सुबह जब सब सोकर उठे तो देखा कि किशन जिस कमरे में सो रहा था वह अंदर से बंद है। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर पंखे से किशन का शव लटक रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.