पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का मनरेगा के अधिकारियों ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर उनका समर्थन किया और मांगों को जायज ठहराते हुए नियमितीकरण की मांग की। 6 जनवरी को जनपद पंचायत सक्ती मनरेगा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक बैठक हुई, जिसमें शासन द्वारा नियमितीकरण नहीं किए जाने के विरोध में आने वाले दिनों में हड़ताल एवं आंदोलन करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में हड़ताल एवं आंदोलन के लिए जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सहमति दी गई। प्रदेश संगठन से आदेश मिलने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मनरेगा काम को बंद कर कलम बंद कर हड़ताल में सम्मिलित होने के लिए तैयार हैं। इसके बाद वे सभी रोजगार सहायक संघ के द्वारा की जा रही हड़ताल स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उनकी हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर ब्लॉक मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ की संरक्षक आकांक्षा सिन्हा, अध्यक्ष पीयूष पांडेय, उपाध्यक्ष धर्मेश राठौर ,सचिव संतोष कुमार कुर्रे, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार एवं मीडिया प्रभारी डिंपल राठौर सहित अन्य कर्मचारी एवं तकनीकी सहायक भी मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.