पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के आरोप में सजायाफ्ता युवक प्रकाश कहरा ने शनिवार को पत्नी कृति देवी की टांगी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात होने के कारण शव का पंचनामा नहीं हो पाया है। हत्या की वजह भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर रही है, लेकिन चरित्र शंका पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 13 नानक चाल, भीमा तालाब के पास प्रकाश कहरा का घर है। एएसपी संजय महादेवा के अनुसार प्रकाश पर पूर्व में श्रम न्यायालय के पास हुए एक सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोप था। इस आरोप में उसे सजा हो चुकी है। उसे सेंट्रल जेल बिलासपुर में शिफ्ट किया है।
वह कुछ दिन पहले ही पेरोल पर अपने घर आया था। उसे 9 फरवरी को वापस सेंट्रल जेल जाना है। शनिवार को उसने पत्नी कृति कहरा (40 वर्ष) की टांगी मारकर हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई उसके घर में कोई नहीं था। इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब मृतका के छोटे बेटे को जानकारी हुई तो उसने अपने अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
दंपती के बीच विवाद हो सकती है वजह
घटना के बाद मोहल्ले में इस बात की चर्चा थी कि पति- पत्नी के बीच अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता था। पुलिस को आशंका है कि प्रकाश को पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसकी वजह से ऐसी घटना हुई है।
रात के कारण नहीं हो सका पंचनामा
घटना देर शाम की है, जब पुलिस को सूचना पहुंची तब तक सूरज डूब चुका था। जानकारी मिलते ही एएसपी संजय महादेवा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए और शव की सुरक्षा के लिए आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई। रात होने के कारण पंचनामा भी नहीं हो सका है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.