पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को घर छोड़ने के नाम पर सात युवकों द्वारा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को ढ़ोढीड़ाड में शादी समारोह में शामिल होने के लिए 37 वर्षीय महिला आई हुई थी।
शाम को 7 बजे गांव का ही युवक अरुण ने पीड़ित महिला से पानी मांगा। पानी देने के लिए महिला सड़क किनारे खड़ी ओमनी के पास पहुंची तो अरुण ने अपने तीन साथियों के साथ महिला को बलपूर्वक वाहन के अंदर बैठा लिया और उसे घर छोड़ने के नाम पर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने महिला को अपने साथ गटपहरी जंगल की ओर बने हुए गौठान में ले गए और घटना स्थल में अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। अपने साथियों को बुलाने के बाद पांच आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया एवं 2 आरोपी घटना के समय मौके पर ही उपस्थित थे।
आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही आरोपी अरुण, शीतल एवं टिरका को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले में घटना दिनांक से आरोपी मिथुन राम,राजू चौहान, करीया उर्फ ओम श्याम एवं विभीषण फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को कुनकुरी पुलिस की टीम ने फरार चारों आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.