छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई। ये लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार भीड़ को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में 21 साल के गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जुलूस में शामिल लोग यह बताते हुए रो पड़े कि गौरव पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। उसके पिता की भी 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। गौरव छोटी सी दुकान चलाकर किसी तरह घर का खर्च चला रहा था। वो अगले महीने अपनी बड़ी बहन की शादी भी करने वाला था।
चंद सेकेंड में ही शहर में मातम पसर गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी माता रानी के जयकारे लगाकर बैंड और डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी एक कार भीड़ को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। चंद सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया। कार इतनी तेजी से आई कि कुछ पता ही नहीं चल सका। जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोगों ने खुद से ही पूरे पत्थलगांव शहर को बंद कर दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम लोगों ने दुख जताया है। जांच के आदेश भी दिए हैं।
दैनिक भास्कर आपको तस्वीरों में बता रहा है इस दर्दनाक हादसे की कहानी...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.