पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का इस वर्ष चुनाव होना है। चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं को सदस्यता दिलाई जा रही है। मतदान 28 फरवरी को होना है और इसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान जिला स्तरीय पदाधिकारी चुनने के लिए होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संरक्षक सोहन भगत व अध्यक्ष यशोमति बाई ने बताया कि चुनाव से पूर्व वार्षिक सदस्यता शुल्क 25 रुपए तीन वर्ष के लिए 75 रुपए सभी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को जमा करवाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क एक हजार और परियाेजना अध्यक्ष पद के लिए 5 सौ रुपए निर्धारित है।
संघ में सदस्यता ग्रहण की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। मतदान सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। मतदान सूची में दावा आपत्ति भी इसी दिन होगा और अंतिम सूची का प्रकाशन भी 21 फरवरी 21 फरवरी को कर दिया जाएगा।
चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म व आवेदनों की जांच के बाद अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन भी 21 फरवरी को ही कर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के नाम प्रकाशन के बाद 28 को वोटिंग होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.