पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान का पारा लगातार गिर रहा है। तीन दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। सोमवार तक शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर था। वहीं बुधवार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने के बाद एक बार फिर जशपुर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार को दिनभर तेज हवाएं चली हैं। इससे दिन में भी लोग ठंड से कांप रहे थे। दिन में लोगों को मोटे गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ी। शहर के दोपहिया वाहन से बाहर निकलने पर दिन में भी लोगों को सिर पर टोपी या मफलर पहनना पड़ा। सुबह-शाम अलाव फिर से जल उठे हैं। वहीं पाठ इलाकों का तापमान और भी ज्यादा सर्द है। इन इलाकों में आज सुबह ओस की बूंदें जम सकती हैं। ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है। ठंड के कारण बुधवार को रात में सड़कें जल्दी सुनसान हो गई थीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी ठंड रविवार तक पड़ेगी। शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान का पारा 6 डिग्री तक गिरा रह सकता है।
बदलते मौसम का सेहत पर पड़ सकता है असर
अबतक बादलों के कारण ठंड काफी कम हो गई थी। मौसम साफ होने के बाद अचानक ठंड लौट आई है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। डॉक्टरों से इस ठंड से बचने की सलाह दी है और पोष्टिक आहार लेते रहने को कहा है। ताकि शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे।
पॉजिटिव- आज का अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। आर्थिक द...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.