पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है पर शनिवार से हवाएं चलनी शुरू हो गई है। शनिवार को दिनभर तेज हवाएं चलीं। जिससे तापमान में भी गिरावट देखी गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान फिर से 12 डिग्री तक गिर चुका है। जिले के पूर्वी इलाके झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई है। जिसका असर शहर में भी देखा जा रहा है। दो दिन पहले गुरुवार तक बादलों के कारण न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड और बढ़ सकती है। शहर में इस वर्ष नवंबर के तीसरे सप्ताह तक लोगों को जशपुरिया ठंड का एहसास नहीं हो सका है। लोगों का काम हल्के गर्म कपड़ों में चल जा रहा है। दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।
सुबह के वक्त रोजाना छाई रहती है धुंध
आसमान में छाए बादलों के कारण सुबह के वक्त राेजाना हल्का कोहरा छा रहा है। ठंड कम होने के वजह से सुबह का मौसम सुहाना है और लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे हैं।
अगले सप्ताह तक ठंड ज्यादा नहीं
अगले सप्ताह भी ठंड में बढ़ोत्तरी के आसार कम नजर आ रहे हैं। सप्ताह के बीच में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है। पर इसके बाद फिर से बादल छाने की आशंका है। हालांकि इन बादलों के कारण बारिश नहीं होगी।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.