पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केन्द्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के नजदीक स्थित गम्हरिया में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 को जाम कर धरना दिया।
केन्द्रीय कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। चक्काजाम आंदोलन की वजह से एनएच पर घंटे भर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम तैनात रही।
धरना में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की समस्या को सुनने और उनकी भावनाओं का सम्मान करने की जगह आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी साबित करने में जुटी हुई है।
केन्द्र सरकार का यह कानून देश और कृषि व्यवस्था को चंद उद्योगपतियों के पास गिरवी रखने की साजिश है। उन्होंने आंदोलन को लेकर केन्द्र सरकार के रवैये पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहें हैं। जिससे देश की सुरक्षा पर खतरा मंडरा है।
पूर्व पार्षद किरणकांति सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या सुनने की जगह केन्द्र सरकार उनका दमन करने पर आमादा है। लेकिन कांग्रेस,मजबूती से किसानों के साथ खड़ी हुई है।
तीनों कानून को वापस लेने की मांग की
कोतबा बागबहार के प्रभारी सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में बागबहार गांधी चौक चौराहे के मुख्य मार्ग पर 12 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन जताया। वही ब्लाक अध्यक्ष पूनम पैकरा ने किसानों के खिलाफ बनाये तीन क़ानून को जल्द से जल्द वापस लेने केंद्र सरकार को कहा।
इस दौरान कोतबा नगर पंचायत के अध्यक्ष बीरेंद्र एक्का,ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी सुरेश अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रत्ना पैंकरा,सुनील शर्मा,नंदलाल यादव,विजय गुप्ता,सुमन केरकेट्टा,संजय शर्मा,पंकज शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।
इस धरना प्रदर्शन में चारों मार्ग पर भारी संख्या में मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।अवश्यक वाहनों को जाम के दौरान आवागमन को बाधित नही किया गया।
कुनकुरी में थाने के सामने किया चक्का जाम
केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिये लाये गए काले कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 में ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास के नेतृत्व में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया।
कुनकुरी में कांग्रेसियों ने कुनकुरी थाना के सामने ही चक्का जाम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता आध्या शंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी गजेंद्र जैन, इफ्तिखार हसन,सज्जाद अली उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.