पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यसमिति जशपुर की प्रथम बैठक आज भाजपा कार्यालय जशपुर में सम्पन्न हुई, बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा परिचय दिया गया और संगठन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। बैठक की शुरुआत मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण से किया। उसके बाद भाजपा जिला मंत्री देवधन नायक ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और अनुशासन के बारे में बताया । बैठक को नवनियुक्त पदाधिकारी रितेश दुबे एवं आनंद जैन ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नवनियुक्त मंडल महामंत्री अरविन्द भगत ने किया और आभार नवनियुक्त महामंत्री सज्जू खान ने किया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी रविन्द्र पाठक, आकाश गुप्ता, सतीश गोस्वामी, शशि बाई, केदार मिश्रा, आशुतोष राय, अंकित सिंह, चंदन गुप्ता, आकाश सोनी, दीपू मिश्रा, बेंजामिन कुजूर, संतन भगत , संतोष गुप्ता, विकास ठाकुर, ज़ेवियर एक्का, पार्षद पिंकी लकड़ा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आप में काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, परंतु फिर भी जरूरी कामकाज आप समय पर पूरे कर लेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.